,

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/devoleena-bhattacharjee-reaction-on-jamaat-leader/

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। नूरुल हुदा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee से पश्चिम बंगाल को भारत से अलग घोषित करने और नई दिल्ली के खिलाफ जंग छेड़ने की अपील की थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में विवाद शुरू हो गया।

Devoleena ने X पर जताई नाराजगी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने नूरुल हुदा के वीडियो को अपने X अकाउंट पर रीट्वीट करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। एक्ट्रेस ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि “उस सड़े हुए अंडे” को बांग्लादेश ले जाकर वहां का प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना दिया जाता। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Devoleena: क्या बोले थे नूरुल हुदा?

जमात-ए-इस्लामी नेता नूरुल हुदा ने अपने वीडियो संदेश में कहा था, “प्लीज अभी इस्तीफा मत दीजिए। दिल्ली के खिलाफ युद्ध की घोषणा करिए। पश्चिम बंगाल की आजादी की घोषणा करिए। बांग्लादेश के 17 करोड़ मुसलमान आपके साथ खड़े रहेंगे।” उनके इस बयान को भारत विरोधी और भड़काऊ बताया जा रहा है।

Devoleena: पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद भी किया था हमला

इससे पहले भी देवोलीना भट्टाचार्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में TMC की हार पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने बिना नाम लिए ममता बनर्जी के शासन को “सबसे बुरा सपना” बताया था। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर केंद्र सरकार के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Devoleena: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

देवोलीना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स ने उनकी प्रतिक्रिया का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे विवादास्पद बताया। वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

read also: आंख की सर्जरी के बाद ब्रेक पर Akshay Kumar, अनीस बज्मी की फिल्म की रुकी शूटिंग

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय