,

Operation Sindoor Anniversary: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर डिप्टी CM अरुण साव का बयान, विपक्ष और बंगाल हिंसा पर साधा निशाना

Operation Sindoor Anniversary

Operation Sindoor Anniversary: ऑपरेशन सिंदूर को बताया सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की बड़ी सफलता

Operation Sindoor Anniversary: रायपुर में ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय सेना की बहादुरी और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व और भारतीय सैन्य शक्ति का परिणाम था, जिसने सरहद पर बैठे आतंकियों की ताकत को नेस्तनाबूत कर दिया।

अरुण साव ने कहा कि पहलगाम की घटना का बदला भारतीय सेना ने लिया और देश को सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया। उन्होंने सेना के साहस को नमन करते हुए कहा कि पूरा देश जवानों की वीरता पर गर्व करता है।

Operation Sindoor Anniversary: बंगाल हिंसा, विपक्ष और सुशासन तिहार को लेकर भी बोले अरुण साव

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले पर डिप्टी CM ने कहा कि चुनाव हारने के बाद टीएमसी के गुंडे नापाक हरकतों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होगी। ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने पर तंज कसते हुए अरुण साव ने इसे सत्ता लोलुपता का उदाहरण बताया।

NSUI के सीएम हाउस घेराव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों से सभी परिचित हैं और उनके आंदोलन के पीछे की मंशा भी स्पष्ट है। वहीं छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और सुशासन को मजबूत करने के लिए परिवर्तन जरूरी होते हैं।

सुशासन तिहार पर अरुण साव ने कहा कि यह जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने का बड़ा माध्यम है। मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और गड़बड़ियों को सुधारने का काम कर रहे हैं।

राजधानी रायपुर में बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले पर भी उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी दल अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह सजग है और किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

read also: आंख की सर्जरी के बाद ब्रेक पर Akshay Kumar, अनीस बज्मी की फिल्म की रुकी शूटिंग

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…