Illegal Liquor Sale: कोटा में शराब दुकान के बाहर अवैध बिक्री का खेल उजागर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal Liquor Sale

Illegal Liquor Sale: चखना सेंटर बना अवैध शराब बिक्री का ठिकाना

Illegal Liquor Sale: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में खुलेआम देशी शराब की बिक्री होते दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटती नजर आई।

जानकारी के अनुसार, शराब दुकान के बाहर संचालित चखना सेंटर अवैध बिक्री का अड्डा बन गया है। आरोप है कि दुकान से बाहर ग्राहकों को सीधे देशी शराब उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक पाव देशी शराब 200 रुपये में बेची जा रही है, जबकि इसकी निर्धारित कीमत इससे कम है।

Illegal Liquor Sale: देशी शराब की कमी का उठाया जा रहा फायदा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से सरकारी दुकानों में देशी शराब की कमी बताई जा रही है। इसी कमी का फायदा उठाकर अवैध रूप से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। ग्राहकों को शराब दुकान के बजाय चखना सेंटर के पास शराब उपलब्ध कराई जा रही है।

मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर अवैध रूप से शराब की सप्लाई कौन करा रहा है और किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है? वायरल वीडियो के बाद अब प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

read also: आंख की सर्जरी के बाद ब्रेक पर Akshay Kumar, अनीस बज्मी की फिल्म की रुकी शूटिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया