,

Rohtak में युवक की निर्मम हत्या, तेजधार हथियार से गला काटा

https://swadeshlive.com/rohtak-youth-murder-shivaji-colony/

Rohtak: Haryana के रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव मीट मार्केट से सुनारिया जेल की ओर जाने वाले बाईपास के पास खुले मैदान में मिला। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

Rohtak: तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। उसकी गर्दन को तेजधार हथियार से काटा गया, जबकि पेट में भी चाकू से कई वार किए गए हैं। इससे साफ है कि आरोपियों ने हत्या को अंजाम देने में क्रूरता की हद पार कर दी।

Rohtak: घटनास्थल से मिले अहम सुराग

शव के पास शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान मिला है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या से पहले वहां किसी तरह की पार्टी या आपसी विवाद हुआ था या नहीं।

Rohtak: पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

read also: Lakhimpur Kheri: स्कूल से लौटी 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली छात्रा