Lakhimpur Kheri: स्कूल से लौटी 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली छात्रा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lakhimpur Kheri

रिपोर्ट -विकास गुप्ता

Lakhimpur Kheri जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राजापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के वक्त शौच के लिए गई एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि मासूम गंभीर हालत में खेत में पड़ी मिली।

Lakhimpur Kheri तलाश करने पर खेत में संदिग्ध हालत में मिली बच्ची

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा एक की छात्रा दोपहर करीब 1:00 बजे स्कूल से वापस लौटी थी। घर आने के कुछ देर बाद वह पास के खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची वापस नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान सीमेंट-ईंट फैक्ट्री से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में मासूम लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिली। उसे इस हालत में देख परिजनों के होश उड़ गए।

Lakhimpur Kheri आरोपी रामजीवन पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

परिजनों ने गांव के ही रामजीवन नाम के युवक पर मासूम को दबोचने और उसके साथ जबरन कुकर्म करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद बच्ची को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है।

Lakhimpur Kheri पुलिस की कार्रवाई और एएसपी का बयान

सीओ सिटी/एएसपी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी रामजीवन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Read this: Lakhimpur Kheri: रिश्वतखोर बाबू पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 12 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस