,

Good Governance Campaign: सुशासन तिहार के बीच सरोधी पहुंचे मुख्यमंत्री, खाट पर बैठकर किया सीधा संवाद

Good Governance Campaign

Good Governance Campaign: ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं, आत्मीय स्वागत से गूंजा सरोधी

Good Governance Campaign: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक वनांचल क्षेत्र सरोधी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर सीधा संवाद किया। इस दौरान गांव का माहौल आत्मीयता और उत्साह से भर गया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से महुआ-चार की टोकरी भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं बच्चों ने फूलों के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Good Governance Campaign: मौके पर लिए गए फैसले, विकास कार्यों की हुई घोषणा

गांव में आवास, वन अधिकार और महिला योजनाओं की प्रगति पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। वहीं जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत भवन, स्कूल, सड़कों, पुल-पुलिया, 108 एम्बुलेंस सेवा और 33 केवी सब स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की गई। सरोधी की चौपाल में मुख्यमंत्री का यह सीधा संवाद और त्वरित निर्णय सुशासन तिहार को जमीनी स्तर पर साकार करता नजर आया।

READ ALSO: China में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत, 61 घायल

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…