,

illegal colonies crackdown: देपालपुर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 मामलों में नोटिस जारी

illegal colonies crackdown

illegal colonies crackdown: देपालपुर तहसील क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायालय नायब तहसीलदार टप्पा बेटमा, तहसील देपालपुर जिला इंदौर द्वारा ग्राम कालीबिल्लौद में विकसित की जा रही कुल 12 अवैध कॉलोनियों के मामलों में संबंधित व्यक्तियों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं।

illegal colonies crackdown: कालीबिल्लौद में बिना अनुमति प्लॉटिंग और निर्माण का खुलासा, जांच में सड़क व ड्रेनेज कार्य भी मिला

जांच में सामने आया है कि कई सर्वे नंबरों की जमीन पर बिना किसी वैध अनुमति के प्लॉटिंग की गई है। यहां सड़क निर्माण, ड्रेनेज लाइन और मकान निर्माण तक किए जा रहे थे। हल्का पटवारी द्वारा मौके पर पंचनामा, खसरा नक्शा, प्रतिवेदन और फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें अवैध निर्माण की पुष्टि हुई है।

illegal colonies crackdown: प्रशासन की सख्त चेतावनी-जवाब नहीं देने पर कॉलोनियों को तोड़ा जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी

प्रशासन ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि संबंधित लोगों को 7 दिनों के भीतर या 06 मई 2026 की निर्धारित तिथि तक अपना जवाब और वैध दस्तावेज जैसे कॉलोनी लाइसेंस, भूमि डायवर्सन, रेरा पंजीयन और भवन अनुज्ञा प्रस्तुत करनी होगी।

read also: LSG vs MI मुकाबला आज, हारने वाली टीम हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर

illegal colonies crackdown: यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया तो प्रशासन एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों को हटाने, भूमि को मूल स्वरूप में लाने और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई कर सकता है। साथ ही बिना अनुमति प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भविष्य में उन्हें कई कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…