,

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/munawar-faruqui-becomes-father-again/

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और Bigg Boss 17 के विजेता मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी।

मुनव्वर और उनकी पत्नी Mehzabeen Kotwala के घर बेटी का जन्म हुआ है। कॉमेडियन ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें मेहजबीन और उनकी नवजात बेटी की झलक दिखाई दी। हालांकि तस्वीरों में दोनों का चेहरा साफ नजर नहीं आया।

Munawar Faruqui: बेटी का नाम भी किया साझा

मुनव्वर फारूकी ने 1 मई की देर रात इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी का नाम “एख” बताया।

Munawar Faruqui

तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “बरकत घर आई है। अल्हमदुलिल्लाह। दुआओं में खास याद रखें।”

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

Munawar Faruqui: सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं

मुनव्वर के पोस्ट पर कई फिल्म और टीवी सितारों ने प्रतिक्रिया दी। Varun Dhawan ने कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो भाई।” वहीं Jannat Zubair ने कपल को शुभकामनाएं दीं।

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

इसके अलावा Orhan Awatramani, Medha Shankr और Dia Mirza समेत कई हस्तियों ने पोस्ट को लाइक और कमेंट कर कपल को बधाई दी।

Munawar Faruqui: दूसरी शादी के बाद फिर चर्चा में आए मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी ने Bigg Boss 17 जीतने के कुछ महीनों बाद मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी की थी। उनकी शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया था, क्योंकि शो के दौरान उनका नाम कई अन्य लोगों के साथ चर्चा में रहा था।

दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था और लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की थी। बाद में मुनव्वर ने Farah Khan के व्लॉग में अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की थी।

Munawar Faruqui: दोनों की यह दूसरी शादी

मुनव्वर और मेहजबीन दोनों की यह दूसरी शादी है। मुनव्वर की पहली शादी से उनका एक बेटा मिकेल है, जबकि मेहजबीन की भी एक बेटी है।

मुनव्वर ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे की बेहतर परवरिश और परिवार को संभालने के लिए दूसरी शादी का फैसला लिया। अब दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

read also: West Bengal Re Polling: साउथ परगना के 15 बूथों पर फिर मतदान, EVM गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का फैसला

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस