,

Muzaffarnagar बीजेपी नेता की दबंगई से डरा पीड़ित परिवार: घर पर चिपकाए ‘पलायन’ के पोस्टर, व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध

Muzaffarnagar

Report: Anuj Saini

Muzaffarnagar क्षेत्र में एक भाजपा नेता द्वारा की गई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने से नाराज पीड़ित परिवार ने अपने घर पर ‘पलायन’ के पोस्टर चटका दिए हैं। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर पीड़ित परिवार को समर्थन दिया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Muzaffarnagar घर में घुसकर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

मामला दो दिन पुराना है, जब एक भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दबंगई साफ देखी जा सकती थी। इसके बावजूद पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय बेहद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Muzaffarnagar पलायन के पोस्टर और सड़क पर सामान

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने आज अपने मकान पर ‘यह मकान बिकाऊ है’ और ‘पलायन’ के पोस्टर लगा दिए। परिवार ने अपना घरेलू सामान घर के बाहर सड़क पर रख दिया और आरोप लगाया कि आरोपी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित परिवार के समर्थन में स्थानीय व्यापारी भी उतर आए और एकजुट होकर बाजार बंद कर दिया।

Muzaffarnagar भारी पुलिस बल तैनात, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

हंगामे और बाजार बंद की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों और पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश की गई। अधिकारियों ने भीड़ को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की पुन: समीक्षा की जाएगी और वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमे में कड़ी धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Read this: Raisen जेल में महिला कैदी की मौत पर भारी बवाल: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जिला अस्पताल के सामने चक्काजाम