Isa Ahmad
Dehradun Encounter Case: लूट के बाद जंगल में घिरे बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग
Dehradun Encounter Case: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गुजरात नंबर की काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने देवराज नामक व्यक्ति से तमंचे की नोक पर करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित को गोली मार दी और जंगल की ओर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
READ ALSO: Aaj ka Panchang: चतुर्दशी तिथि, वज्र योग और शुभ मुहूर्त जानें, राहुकाल में रखें सावधानी
Dehradun Encounter Case: जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल
मुठभेड़ के दौरान एक गोली थाना प्रभारी को जा लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
घायल बदमाश, थाना प्रभारी और पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते बदमाश को कोरोनेशन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे जिले में नाकाबंदी कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





