यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic फिर पोस्टपोन, 4 जून को नहीं होगी रिलीज, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/toxic-movie-release-date-postponed/

Toxic: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। एक्टर और को-प्रोड्यूसर यश ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म अब 4 जून को भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। हालांकि नई रिलीज डेट का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Toxic: पहले भी टली थी रिलीज, अब फिर बढ़ा इंतजार

यह फिल्म पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस समय बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते इसे जून तक टाल दिया गया था। अब दूसरी बार रिलीज डेट आगे बढ़ने से दर्शकों का इंतजार और लंबा हो गया है।

Toxic: यश ने बयान में क्या कहा

यश ने अपने बयान में कहा कि टॉक्सिक पूरी तरह तैयार है, लेकिन वे इसे दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इसी वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

Toxic: ₹800 करोड़ बजट की सबसे महंगी फिल्म

Toxic

डायरेक्टर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म का बजट लगभग 700–800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।

Toxic: दमदार स्टारकास्ट और डबल रोल में यश

इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Toxic: पिछली बार युद्ध के कारण टली थी फिल्म

इससे पहले फिल्म की रिलीज को ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण टाला गया था। खाड़ी देशों में फिल्म का बड़ा बाजार होने की वजह से मेकर्स ने उस समय रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।

Toxic: फर्स्ट लुक से बना क्रेज, विवाद भी हुआ

टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के फर्स्ट लुक वीडियो को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, कुछ सीन को लेकर विवाद भी हुआ था और इसकी शिकायत महिला आयोग तक पहुंची थी।

Toxic: यश का वादा- फिल्म होगी खास

यश ने अपने बयान के अंत में कहा कि वह दर्शकों को ऐसी फिल्म देना चाहते हैं जिस पर उन्हें गर्व हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टॉक्सिक भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा और यादगार प्रोजेक्ट साबित होगी।

read also: West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,