,

Lebanon में भीषण धमाके, हिज्बुल्लाह सुरंगों पर इजरायल का बड़ा हमला, जारी किया वीडियो

https://swadeshlive.com/lebanon-israel-hezbollah-tunnel-attack/

Lebanon: इजरायल और दक्षिणी लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजरायली सैन्य अभियान के दौरान हुए भीषण विस्फोटों ने पूरे इलाके को हिला दिया। सामने आए वीडियो में बड़े धमाकों के साथ जमीन के अंदर बने ढांचों को तबाह होते देखा गया है, जिन्हें इजरायल ने हिज्बुल्लाह की सुरंगें बताया है।

Lebanon: इजरायली सेना का दावा- सुरंगें पूरी तरह तबाह

इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने लेबनान के अंदर जमीन के नीचे बने हिज्बुल्लाह के अंडरग्राउंड नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। सेना ने इन सुरंगों की तुलना गाजा में मिली सुरंगों से करते हुए कहा कि यह नेटवर्क बेहद खतरनाक था और लंबे समय से तैयार किया जा रहा था।

Lebanon: 10 साल में बनी 2 किलोमीटर लंबी सुरंग

सेना के मुताबिक, जिन सुरंगों को नष्ट किया गया, वे करीब 10 साल में तैयार हुई थीं और लगभग 2 किलोमीटर तक जमीन के अंदर फैली हुई थीं। इन सुरंगों में स्नाइपर राइफल, विस्फोटक और अन्य घातक हथियार मौजूद थे, जिनका इस्तेमाल बड़े हमलों के लिए किया जा सकता था।

Lebanon: रक्षा मंत्री की चेतावनी- गाजा जैसा होगा हाल

इसराइल काट्ज़ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिणी लेबनान का भी वही हाल किया जाएगा, जो गाजा में हुआ है। उन्होंने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू के निर्देश पर ‘ब्लू लाइन’ तक सभी आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म किया जाएगा, ताकि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिक सुरक्षित रह सकें।

Lebanon: सीजफायर के बावजूद जारी हमले

गौरतलब है कि इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर लागू होने के बावजूद इस तरह के हमले जारी हैं। इससे क्षेत्र में स्थिरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और संघर्ष के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Lebanon: नेतन्याहू का बयान- कार्रवाई जारी रहेगी

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल हिज्बुल्लाह के आतंकी ढांचे को लगातार खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई लड़ाकों को मार गिराया गया है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

read also: Trump on Iran: ट्रंप का दावा, संकट में घिरा ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की लगा रहा गुहार

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…