Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार सुबह बड़ी राहत मिली। तेज धूलभरी आंधी के बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से जारी लू और तेज धूप के बीच यह बदलाव लोगों के लिए राहत भरा रहा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया।
Weather Update: दिल्ली-NCR में दिनभर रहेगा बदलता मौसम
Glimpses of Rain, Thunder, Lightning and Winds over Delhi.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 29, 2026
Source: Video Taken from Mausam Bhawan, New Delhi pic.twitter.com/lTee7hLRso
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 अप्रैल को दिल्ली और NCR में मौसम पूरे दिन अस्थिर बना रह सकता है। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुली जगहों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
Weather Update: अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान
दैनिक मौसम परिचर्चा (28.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 28, 2026
मध्य भारत के कुछ अलग-अलग स्थानों पर आज उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आएगी।
YouTube : https://t.co/yeWYkAXjz8
Facebook : https://t.co/YKlxgJbLBM
For more information, visit Us : https://t.co/wV5bB4nhOG… pic.twitter.com/eSI2oXV4qm
मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR में यही स्थिति बनी रह सकती है। बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि 1 मई से मौसम साफ होने के संकेत हैं। आसमान साफ होते ही धूप तेज होगी और तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Weather Update: रोहतक में बारिश से मिली बड़ी राहत
रोहतक में भी बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और काले बादलों के बीच बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
Weather Update: पूर्वोत्तर और सब-हिमालयन क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सब-हिमालयन सिक्किम, पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट के कई इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
read also; Aaj ka Panchang: प्रदोष व्रत और सर्वार्थसिद्धि योग का शुभ संयोग, जानें राहुकाल और मुहूर्त





