,

AI Fake Video Controversy: भूपेश बघेल से जुड़े कथित वीडियो पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल

AI Fake Video Controversy

AI Fake Video Controversy: एफआईआर दर्ज, साइबर सेल जांच में जुटी

AI Fake Video Controversy: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से जुड़े एक कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिलाई नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग एसएसपी के निर्देश पर साइबर सेल को वीडियो के स्रोत की पहचान करने और तकनीकी विश्लेषण करने का जिम्मा सौंपा गया है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कहां से तैयार किया गया और किन माध्यमों से इसे फैलाया गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिले के 13 थानों में इस मामले से जुड़े प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

AI Fake Video Controversy: महिला आयोग सख्त, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

वीडियो में एक महिला अधिकारी के रूप में सौम्या चौरसिया को दिखाए जाने के दावे के बाद राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने साइबर सेल को निर्देश दिए हैं कि वीडियो की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

read also: Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य में राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा दिया है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी हुई हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…