Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bhimtal-leopard-caught-nainital/

Report by: Bhuwan Singh

Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। यहां लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ है, जिससे लंबे समय से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Bhimtal: लगातार हमलों से दहशत में था इलाका

जानकारी के मुताबिक, मोरा से सटे भदयूनी गांव में छह दिन पहले कमल सिंह बिष्ट नामक युवक गुलदार का शिकार हो गया था। इसके अलावा सूर्याजाला और ज्योली गांव में भी दो महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं।

Bhimtal

इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था और ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।

Bhimtal: वन विभाग ने लगाए थे कई पिंजरे

लगातार हमलों के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे। इसी अभियान के तहत मोरा गांव में यह गुलदार पिंजरे में फंस गया।

वन विभाग की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Bhimtal: क्या यही है आदमखोर गुलदार? जांच बाकी

हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है या नहीं, जिसने हाल ही में हमले किए थे।

रेंजर नितिन पंत के अनुसार, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Bhimtal: रेस्क्यू सेंटर भेजा गया गुलदार

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि हाल ही में हुए हमलों के बाद घटनास्थल के आसपास पिंजरे लगाए गए थे। आज मोरा गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जिसे हल्द्वानी रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह साफ होगा कि पकड़ा गया गुलदार आदमखोर है या नहीं।

Bhimtal: क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी

वन विभाग की टीम अब भी इलाके में सतर्क है और निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

read also: Bhimtal: हिंदू लड़कियों से शोषण के आरोप, बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे लोग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में

IPL 2026: 75 रन पर ढही दिल्ली कैपिटल्स, RCB ने 6.3 ओवर में दर्ज की एकतरफा जीत

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम