Agra: भीषण गर्मी में ‘ताज सुरक्षा पुलिस’ बनी पर्यटकों का संबल; मानवीय व्यवहार से जीत रही दिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra

Report: Farah khan

Agra ताजनगरी में पारा चढ़ने के साथ ही ताजमहल देखने आने वाले देशी-विदेशी सैलानियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में अपर पुलिस उपायुक्त ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के निर्देशन में ताज सुरक्षा पुलिस ने मोर्चा संभाला है। पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रख रही है, बल्कि भीषण गर्मी से बचाव और पर्यटकों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर नजर आ रही है।

Agra पश्चिमी गेट पर ‘बहुभाषी’ पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रभारी निरीक्षक तिलकराम भाटी के नेतृत्व में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर एक विशेष रणनीति अपनाई गई है। यहाँ अलग-अलग राज्यों और देशों से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न भाषाओं की जानकारी रखने वाले पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे भाषा की बाधा दूर हो रही है और पर्यटकों को ताजमहल भ्रमण से जुड़ी आवश्यक जानकारी आसानी से मिल पा रही है।

Agra सुरक्षा के साथ सेवा: बिछड़ों को मिलाया, बीमारों को दी राहत

ताज सुरक्षा पुलिस केवल पहरेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम मानवीय कार्यों में भी सक्रिय है।

  • तत्काल चिकित्सा: गर्मी के कारण तबियत बिगड़ने पर पर्यटकों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • बिछड़ों का मिलन: भीड़भाड़ के बीच परिजनों से अलग हुए बच्चों को ढूंढकर उनसे मिलाने और गुम हुए सामान को वापस दिलाने में पुलिसकर्मी देवदूत की भूमिका निभा रहे हैं।
  • जागरूकता: पर्यटकों को लगातार धूप से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी जा रही है।

Agra ‘फ्रेंडली पुलिसिंग’ की देशभर में सराहना

महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और बिहार समेत देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस के व्यवहार की प्रशंसा की है। उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, आशना बी और उनकी टीम की कार्यशैली से न केवल बड़े, बल्कि छोटे बच्चे भी काफी प्रभावित दिखे। पर्यटकों का कहना है कि पुलिस के इस सहयोगपूर्ण रवैये के कारण वे खुद को अधिक सुरक्षित और सहज महसूस कर रहे हैं।

Read this: Bhopal विधायक रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार: “सोनिया-प्रियंका से आगे किसी बेटी को बढ़ते नहीं देखना चाहती कांग्रेस”

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक