,

Umaria : रॉन्ग नंबर डायल होने पर पड़ोसी का कहर; युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, खुद को बताता है भाजपा नेता

Umaria

रिपोर्ट: विकास तिवारी

Umaria मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ महज एक ‘रॉन्ग नंबर’ लग जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। बिजली की जानकारी लेने के लिए लगाए गए फोन से नाराज पड़ोसी ने युवक को घर में बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। आरोपी खुद को भाजपा का नेता बताकर रौब झाड़ रहा है।

Umaria लाइनमैन की जगह पड़ोसी को लगा फोन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक के घर पर एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। रात करीब 11:30 बजे तक लाइट नहीं आने पर युवक ने अपने परिचित लाइनमैन ‘अमित’ को फोन लगाने की कोशिश की। संयोग से नंबर गलत डायल हो गया और फोन उसके पड़ोसी अमित गुप्ता के पास लग गया।

Umaria घर में बंधक बनाकर बेल्ट से की पिटाई

देर रात फोन आने से नाराज पड़ोसी अमित गुप्ता ने युवक को अपने पास बुलाया और कथित तौर पर उसे घर के भीतर बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने युवक पर बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खुद को सत्ताधारी दल भाजपा का नेता बताकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

Umaria FIR दर्ज, लेकिन अब भी कार्रवाई का इंतजार

घटना के बाद पीड़ित ने नौरोजाबाद थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी की रसूखदारी के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिवार डरा हुआ है। स्थानीय लोगों में भी इस बर्बरता को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

Read this: Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…