Washington के हिल्टन होटल में फायरिंग, ट्रंप समेत VIP सुरक्षित; भारतीय पत्रकार ने सुनाई आपबीती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/washington-white-house-shooting/

Washington: वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित White House Correspondents’ Dinner के दौरान शनिवार रात करीब 8:30 बजे फायरिंग की घटना सामने आई। यह कार्यक्रम अमेरिका के सबसे हाई-प्रोफाइल मीडिया इवेंट्स में से एक माना जाता है, जिसमें कई बड़े नेता और पत्रकार शामिल होते हैं।

Washington: ट्रंप और कैबिनेट को सुरक्षित बाहर निकाला गया

घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वांस और उनकी कैबिनेट के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे। फायरिंग की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और सभी प्रमुख नेताओं को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Washington: ‘पहले लगा बर्तनों की आवाज है’

रीना भारद्वाज, जो इस कार्यक्रम में मौजूद थीं, ने घटना का आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें तेज आवाज सुनाई दी, जो बर्तनों के गिरने जैसी लगी। लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

Washington: अफरा-तफरी में मेजों के नीचे छिपे लोग

रीना भारद्वाज के अनुसार, जैसे ही स्थिति गंभीर लगी, लोग अपनी-अपनी मेजों के नीचे छिपने लगे। पूरे बॉलरूम में अफरा-तफरी मच गई थी और हर कोई सुरक्षित जगह तलाश रहा था। कुछ ही देर बाद सुरक्षाकर्मी लंबी बंदूकों के साथ मौके पर पहुंच गए।

Washington: एक-एक कर बाहर निकाले गए अधिकारी

सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम में मौजूद सभी कैबिनेट सदस्यों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ और विटकॉफ शामिल थे। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Washington: कार्यक्रम दोबारा शुरू होने की संभावना

घटना के बाद आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की संभावना जताई गई है, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

read also: Heatwave Alert India: देश के कई हिस्सों में लू का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर