,

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Water Crisis

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। नगर के अधिकांश वार्डों में पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई सप्ताह में केवल एक बार हो रही है, जबकि कुछ वार्डों में 8 से 10 दिनों के अंतराल में ही पानी उपलब्ध हो पा रहा है।

स्वदेश न्यूज़ की टीम द्वारा किए गए जमीनी निरीक्षण में यह स्थिति स्पष्ट रूप से सामने आई कि पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वार्डवासियों का कहना है कि उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब देश विकसित भारत की ओर अग्रसर होने की बात कर रहा है, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की कमी कई सवाल खड़े करती है।

Water Crisis: सप्ताह में एक बार पानी सप्लाई, कई वार्डों में 8-10 दिन बाद मिल रहा पेयजल

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि नगर पंचायत खोंगापानी की अध्यक्ष का कहना है कि जिन वार्डों में पानी की अधिक समस्या है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Water Crisis: टैंकर पर निर्भर जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे जल संकट और गहरा सकता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन और नगर पंचायत इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

read also: Araria Job Camp : अररिया में 27-28 अप्रैल को रोजगार कैंप, 100 से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर