Morena: कांग्रेस पर बरसीं इमारती देवी, बोलीं— “महिलाओं के सम्मान के लिए ही हमने कमलनाथ को कुर्सी से उतारा”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचीं पूर्व मंत्री इमारती देवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस को ‘महिला विरोधी’ करार दिया और आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आरक्षण बिल में अड़ंगा डाल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ही महिलाओं की असली हितैषी है।

Morena महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को घेरा

इमारती देवी ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसमें लगातार बाधाएं उत्पन्न कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि भाजपा में महिलाओं का उचित सम्मान है, जिसका सबसे बड़ा प्रमाण देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला राष्ट्रपति की उपस्थिति है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता महिलाओं का विरोध करने वाली कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

Morena “जीतू पटवारी और कमलनाथ नहीं करते महिलाओं का आदर”

कांग्रेस नेताओं पर व्यक्तिगत प्रहार करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि चाहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हों या वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं खुद कांग्रेस द्वारा किए गए अपमान की प्रत्यक्ष गवाह हूं, इसी कारण मैंने उस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा में महिलाओं का स्वागत और सम्मान सुरक्षित है।

Morena किसान और जनता के अधिकारों की लड़ाई का किया जिक्र

इमारती देवी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता और किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनते ही वे सब भूल गए। उन्होंने कहा, “जब किसानों और जनता के अधिकारों की अनदेखी हुई, तो हम उनके हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरे और वादाखिलाफी करने वाली कमलनाथ सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया।” इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Read this: Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने

Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद