,

Robbery Case: फरीदाबाद में 12 लाख की लूट का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत गिरोह गिरफ्तार

Robbery Case

Robbery Case: फरीदाबाद, शहर में 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद करने का भी दावा किया है।

Robbery Case: दोस्ती की आड़ में रची गई साजिश, साथी के साथ मिलकर की वारदात

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अंकित गुप्ता नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त के लिए 12 लाख रुपये प्रहलाद नाम के व्यक्ति के माध्यम से भेजे थे। लेकिन प्रहलाद के दोस्त ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस रकम को हड़पने की साजिश रच ली और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Robbery Case: पुलिस ने 11 लाख से ज्यादा नकदी बरामद की, चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि प्रहलाद का दोस्त रवि और उसके साथियों ने मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी रवि भी शामिल है।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 11 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद कर ली गई है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके।

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के