Hospital Inspection: सीतापुर 100 बिस्तर अस्पताल का औचक निरीक्षण, कई गंभीर खामियां उजागर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hospital Inspection

Hospital Inspection: सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित 100 बिस्तर अस्पताल का बीती रात औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। दवाइयों को खुले डिब्बों में रखा गया था और दवा रैक में मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट तक अंकित नहीं थी, जो मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

Hospital Inspection: साफ-सफाई, दवा प्रबंधन और स्टाफ व्यवस्था में लापरवाही सामने आई

ड्रेसिंग रूम में निरीक्षण के समय कोई स्टाफ मौजूद नहीं मिला, जबकि पुरुष वार्ड में महिला मरीज भर्ती पाई गईं, जो नियमों के विपरीत है। इसके अलावा ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति पंजी और आपातकालीन संपर्क सूची भी अपडेट नहीं मिली।

Hospital Inspection: अधिकारियों ने दिए सुधार के सख्त निर्देश, अगली जांच से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को कई सख्त निर्देश दिए। अनावश्यक रेफर को रोकने, हीटवेव से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने और जन औषधि केंद्र शुरू करने के निर्देश भी शामिल हैं।

read also: Live : CM Dr. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संबोधन, कहा किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की असली ताकत

साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगली निरीक्षण से पहले सभी कमियों को दुरुस्त किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर