,

Trump Video: ट्रंप के रीपोस्ट वीडियो पर विवाद, अमेरिकी दूतावास ने दी सफाई, कहा- भारत ‘महान देश’

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/trump-repost-video-anti-india-clip/

Trump Video: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो रीपोस्ट किए जाने के बाद भारत में नाराजगी देखने को मिली। इस पूरे मामले पर अब नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने सफाई पेश की है।

Trump Video: क्या कहा अमेरिकी दूतावास ने?

दूतावास के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि ट्रंप भारत को एक “महान देश” मानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नेतृत्व उनके “अच्छे मित्र” के हाथों में है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ट्रंप ने यह टिप्पणी कब और किस संदर्भ में की थी।

Trump Video: भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

इस विवादित बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां “तथ्यहीन, अनुचित और अशोभनीय” हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये बयान भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाते, जो आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं।

Trump Video: क्या है ‘नरक का द्वार’ विवाद?

विवाद उस वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें रेडियो होस्ट Michael Savage ने भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को ‘Hellhole’ यानी “नरक का द्वार” कहा था। यह टिप्पणी उन्होंने अमेरिका के इमिग्रेशन कानूनों की आलोचना करते हुए की थी।

Trump Video: वीडियो में क्या कहा गया था?

वीडियो में सैवेज ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता का फायदा उठाने के लिए अंतिम समय में वहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बच्चे को तुरंत नागरिकता मिल जाती है और बाद में परिवार के अन्य सदस्य भी भारत, चीन या अन्य देशों से अमेरिका आ जाते हैं।

Trump Video: कहां प्रसारित हुआ था यह वीडियो?

यह वीडियो पहले ‘The Savage Nation’ नामक कार्यक्रम में प्रसारित हुआ था। बाद में इसे ट्रंप से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा रीपोस्ट किया गया, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया।

read also: Strait of Hormuz पर बढ़ा तनाव, ईरान का अमेरिका को 48 घंटे का अल्टीमेटम

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता