,

Sakti Shooting Case: सक्ती में आधी रात सनसनी, नकाबपोशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, एक की मौत

Sakti Shooting Case

Sakti Shooting Case: सक्ती जिले से सामने आए Sakti Shooting Case ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। करही गांव में आधी रात तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।

Sakti Shooting Case: दो भाइयों पर फायरिंग, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। एसपी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बिर्रा थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिस टीमें भी जांच में जुट गई हैं, वहीं साइबर सेल को भी मामले की पड़ताल में लगाया गया है।

Sakti Shooting Case: पुलिस ने घेरा डाला, साइबर सेल सहित कई टीमें जांच में जुटीं

पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

read also: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार 4 जगहों पर दिया गया धन देता है बरकत, देने वाले को मिलता है सम्मान और आर्थिक लाभ

यह घटना इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा रही है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…