,

India Heatwave Alert: देशभर में भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले 14 दिन तक नहीं मिलेगी राहत

https://swadeshlive.com/india-heatwave-alert-by-imd-for-14-days/

India Heatwave Alert: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल से हरियाणा क्षेत्र से शुरू हुई हीटवेव धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली तक फैल गई है। आने वाले करीब दो हफ्तों तक तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है और ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

India Heatwave Alert: उत्तर-पूर्व में बारिश से मिलेगी राहत

जहां एक ओर मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम कुछ राहत देने वाला रह सकता है। असम और मेघालय में 25 से 27 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी अवधि में पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश का अनुमान है।
इसके अलावा झारखंड में 26 और 27 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी हाल के दिनों में ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

India Heatwave Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर और अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल से 6 मई के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना रहेगा।
जम्मू-कश्मीर और अन्य पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। दक्षिण भारत के केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

India Heatwave Alert: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार और विदर्भ क्षेत्र में भी हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
अगले सप्ताह राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में गर्मी और तेज हो सकती है। कई राज्यों में गर्म रातों (वार्म नाइट) की स्थिति भी बनी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

India Heatwave Alert: पिछले सप्ताह कैसा रहा मौसम

बीते सप्ताह देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। उत्तर भारत और मध्य भारत में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, असम और मेघालय में कई दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश देखने को मिली। नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी बारिश दर्ज की गई।
मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और मेघालय में ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आईं।

read also: Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…