,

Bhojpur : स्कूल जाने की तैयारी कर रहे शिक्षक की गोलियों से भूनकर हत्या; अपराधियों ने घात लगाकर मारी दो गोलियां

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhojpur

Report: Neha gupta

Bhojpur सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव में गुरुवार तड़के हुई इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। अपराधियों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब शिक्षक अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर स्कूल निकलने की तैयारी में थे।

Bhojpur घात लगाकर बैठे अपराधियों ने किया हमला

मृतक की पहचान 35 वर्षीय नीरज कुमार पाल के रूप में हुई है, जो कन्या विद्यालय फरहदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, नीरज सुबह घर से शौच के लिए खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान वहां पहले से छिपे हुए हथियारबंद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने नीरज को निशाना बनाते हुए उनके गर्दन और सिर में दो गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Bhojpur पुलिस प्रशासन और FSL टीम की कार्रवाई

वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह और थानाध्यक्ष सुजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि हत्यारों तक पहुँचा जा सके।

Bhojpur हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, परिजनों में कोहराम

शिक्षक नीरज पाल की हत्या क्यों की गई, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई बड़ी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय शिक्षकों में भी इस असुरक्षा को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Read this: वानखेड़े में MI vs CSK का महामुकाबला, धोनी-रोहित की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व