BY
Yoganand Shrivastava
Khabar jara hatke नॉर्वे के ‘स्पिट्सबर्गेन आइलैंड’ पर स्थित लॉन्गइयरबेन शहर में पिछले सात दशकों से भी अधिक समय से किसी का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। लगभग 2000 की आबादी वाले इस छोटे से शहर में प्रशासन ने मौत पर ‘बैन’ लगा रखा है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि लोग अमर हैं, बल्कि यहाँ मरने की कानूनी इजाजत नहीं है।

Khabar jara hatke पर्माफ्रॉस्ट का खतरा: जहाँ शव कभी नहीं गलते
इस शहर में साल भर हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती है, जिससे यहाँ की ज़मीन ‘पर्माफ्रॉस्ट’ (हमेशा जमी रहने वाली बर्फ) में तब्दील हो चुकी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अत्यधिक ठंड के कारण यहाँ दफनाए गए शव कभी सड़ते या गलते नहीं हैं। वे दशकों तक ममी की तरह सुरक्षित रहते हैं। 1950 के दशक में जब यह महसूस किया गया कि यहाँ के कब्रिस्तान में शव नष्ट नहीं हो रहे हैं, तब प्रशासन ने दफनाने पर रोक लगा दी।

Khabar jara hatke वायरस और महामारी से बचाव का अनूठा तरीका
मौत पर पाबंदी लगाने के पीछे सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य सुरक्षा है। वैज्ञानिकों ने जब साल 1917 में इन्फ्लुएंजा महामारी से मरे एक व्यक्ति के शरीर की जांच की, तो पाया कि उसके शरीर में वायरस अब भी जीवित और सक्रिय स्थिति में थे। प्रशासन को डर है कि यदि कोई संक्रामक बीमारी से मरता है और उसे यहाँ दफनाया जाता है, तो बर्फ पिघलने या किसी अन्य स्थिति में वे प्राचीन वायरस फिर से जीवित होकर पूरी दुनिया में महामारी फैला सकते हैं।

Khabar jara hatke अंतिम समय में शहर छोड़ने का है नियम
लॉन्गइयरबेन में अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ता है या उसकी उम्र काफी अधिक हो जाती है, तो उसे तुरंत विमान या हेलीकॉप्टर के जरिए नॉर्वे के दूसरे मुख्य शहरों (Mainland) में भेज दिया जाता है। यहाँ तक कि गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के कुछ समय पहले सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाता है। यदि किसी की आकस्मिक मृत्यु हो भी जाती है, तो भी उसका अंतिम संस्कार यहाँ नहीं किया जाता, बल्कि शव को सम्मानपूर्वक दूसरे शहर ले जाया जाता है।
अनोखे शहर की खास बातें
- स्थान: स्पिट्सबर्गेन आइलैंड, नॉर्वे।
- आबादी: लगभग 2000 लोग।
- अजीब कानून: पिछले 70 सालों से कोई कब्रिस्तान यहाँ उपयोग में नहीं लाया गया है।
- कारण: शवों के न गलने से प्राचीन वायरस के फैलने का खतरा।
Read this: LSG vs RR: लगातार हार से जूझ रही लखनऊ की अग्निपरीक्षा, इकाना में राजस्थान से होगी टक्कर





