Firozabad: धू-धू कर जलीं स्क्रैप गाड़ियां; भीषण गर्मी के बीच एक दर्जन वाहन खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ रोड पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खड़ी स्क्रैप गाड़ियों में भीषण आग लग गई। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया।

Firozabad विकराल लपटों की चपेट में आए वाहन

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे की है। उस समय क्षेत्र का तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस के करीब था। भीषण गर्मी के बीच अचानक गाड़ियों से लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में फैलती गई और करीब 12 (एक दर्जन) स्क्रैप वाहन जलकर लोहे के कंकाल में तब्दील हो गए।

Firozabad दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को आगे फैलने से रोका और उस पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि आग रिहायशी आबादी तक नहीं पहुँची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Firozabad बीड़ी-सिगरेट की चिंगारी से आग की आशंका

आग लगने के सटीक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी सूखी घास या गाड़ियों के ज्वलनशील कचरे के संपर्क में आई होगी। चिलचिलाती गर्मी ने आग को भड़काने में घी का काम किया। पुलिस प्रशासन अब मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Read this: Khabar zara hatke: Gen Z का नया डेटिंग ट्रेंड, कैफे नहीं, अब कब्रिस्तान में कर रहे रोमांस

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर