Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदमों पर विपक्ष का आचरण हमेशा नकारात्मक रहा है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि जो लोग जातिवाद के नाम पर देश को बांटते रहे हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री मोदी का ‘चतुर्विस्तार’ मॉडल एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Lucknow पीएम मोदी की चार प्राथमिकताएं: नारी, गरीब, युवा और किसान

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 का स्मरण कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के साथ ही यह विजन स्पष्ट कर दिया था कि उनके लिए देश में केवल चार प्रमुख श्रेणियां (जातियां) हैं—नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान। सीएम ने कहा कि सरकार की हर योजना इन्हीं चार स्तंभों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रित है, जिससे देश की नींव मजबूत हो रही है।

Lucknow जातिवाद की राजनीति करने वालों को चेतावनी

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने भारत को कमजोर करने की नियत से दशकों तक ‘जातिवाद’ का सहारा लेकर देश को लूटा है, उनके लिए आज की पारदर्शी राजनीति एक चेतावनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास के एजेंडे से ध्यान भटकाने के लिए समाज को खंडित करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई समझ चुकी है।

Lucknow कांग्रेस के ‘नारी विरोधी’ आचरण पर जताया आक्रोश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का जो व्यवहार रहा, वह उनके महिला विरोधी चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा, “देश हित में उठाए गए हर कदम का विरोध करना कांग्रेस की परिपाटी बन गई है। नारी शक्ति को सम्मान देने वाले इस कानून के प्रति विपक्ष का रवैया बेहद निराशाजनक और आक्रोश पैदा करने वाला है।”

Read this: Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी

भारत के Ireland दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का ऐलान, टी20 कप्तानी में बदलाव की अटकलें तेज

Ireland: भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में अपने यूके

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले Sonam Wangchuk का बड़ा ऐलान, गिरफ्तारी हुई तो 42 दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक चिंतक सोनम वांगचुक ने दिल्ली में

Gilgit Baltistan चुनाव को लेकर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, भारत के विरोध पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया

Gilgit Baltistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रस्तावित चुनावों को लेकर भारत और पाकिस्तान के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. वकील की हत्या, आरोपी निकला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. गुना-सीहोर समेत 7 जिलों