Political Controversy: मंत्री ने लगाई फटकार, भानुप्रतापपुर में CEO पर दुर्व्यवहार के आरोप से बढ़ा विवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Political Controversy

Political Controversy: भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मंत्री ने CEO को किया तलब

Political Controversy: भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के CEO पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत लेकर कार्यकर्ता वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम के पास पहुंचे। भाजपा के जिला महामंत्री राजा पाण्डेय ने आरोप लगाया कि सरपंच सहित कई लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। शिकायत के बाद मंत्री ने CEO गेंद लाल ठाकुर को तलब कर फटकार लगाई और पूरे मामले की जानकारी ली।

Political Controversy: CEO के बयान से बढ़ा विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

मंत्री के सामने CEO ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें आदिवासी होने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। पूर्व सांसद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरोपों से बचने के लिए जातीय आधार का सहारा लेना उचित नहीं है। यदि दुर्व्यवहार हुआ है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

read also: Bhopal Development Works : राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सख्त रुख, लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की