PM Address to Nation : महिला आरक्षण बिल रोकने पर विपक्ष पर बरसे, कहा जनता इस पाप की सजा जरूर देगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM Address to Nation live-speech-india-update

PM Address to Nation : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार शाम 8:30 बजे देशवासियों को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में संशोधन नहीं हो सका, जिसके लिए वे देश की माताओं और बहनों से क्षमा चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ को देशहित से ऊपर रखते हैं, जिसका नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ता है।

उन्होंने विपक्षी दलों कांग्रेस ( Indian National Congress), टीएमसी (All India Trinamool Congress) और डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam)पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी नीतियों के कारण महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाया। पीएम ने कहा कि आधी आबादी के हक से समझौता करना देश और संविधान के साथ अन्याय है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ दलों की राजनीति ने महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से रोक दिया।

PM Address to Nation : कांग्रेस पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री ने कहा कि Indian National Congress कई राज्यों में अपना जनाधार खो चुकी है और अब अन्य दलों के सहारे राजनीति कर रही है। उनके मुताबिक, ऐसे दल नहीं चाहते कि क्षेत्रीय पार्टियां मजबूत हों, इसलिए उन्होंने इस विधेयक को रोकने के लिए राजनीतिक रणनीति अपनाई।

PM Address to Nation : ‘परिवारवादी राजनीति’ पर सवाल

पीएम ने कहा कि विपक्षी दलों को डर है कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी, तो उनकी पारिवारिक राजनीति पर असर पड़ेगा। उनका मानना है कि ये दल नहीं चाहते कि उनके परिवार से बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें।

PM Address to Nation : विपक्ष ने उजागर किया अपना रुख

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष ने अलग-अलग बहाने बनाकर देश को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष का असली चेहरा सामने आ गया है और उन्होंने महिलाओं के हित में खड़े होने का मौका गंवा दिया।

PM Address to Nation : ‘महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा अहम प्रयास’

पीएम मोदी के अनुसार, यह विधेयक लंबे समय से लंबित महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम था। इसका उद्देश्य देशभर में महिलाओं को समान अवसर देना और उनकी भागीदारी बढ़ाना था।

PM Address to Nation : संसद में बिल पास नहीं हो सका

करीब 12 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ जब केंद्र सरकार संसद में कोई महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं करा सकी। इस कारण लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है।

PM Address to Nation : विपक्ष को चेतावनी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश की महिलाएं देख रही हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जनता ऐसे फैसलों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी

भारत के Ireland दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का ऐलान, टी20 कप्तानी में बदलाव की अटकलें तेज

Ireland: भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में अपने यूके

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले Sonam Wangchuk का बड़ा ऐलान, गिरफ्तारी हुई तो 42 दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक चिंतक सोनम वांगचुक ने दिल्ली में

Gilgit Baltistan चुनाव को लेकर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, भारत के विरोध पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया

Gilgit Baltistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रस्तावित चुनावों को लेकर भारत और पाकिस्तान के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. वकील की हत्या, आरोपी निकला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. गुना-सीहोर समेत 7 जिलों