Iran Gunboats Fire : होर्मुज स्ट्रेट में फिर तनाव, ईरानी गनबोट्स द्वारा 2 भारतीय टैंकर पर की फायरिंग की खबर, सभी क्रू सुरक्षित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran Gunboats Fire on tanker strait of hormuz

Iran Gunboats Fire : विश्व समाचार, पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। Strait of Hormuz में शनिवार को एक तेल टैंकर पर ईरान की दो गनबोट्स द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि जहाज और उस पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। इस बीच दावा किया जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज में जिन दो जहाजों पर फायरिंग की, वो भारतीय थे। हालांकि, जहाजों की राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। होर्मुज के बंद होने के दौरान भी भारतीय टैंकर ईरान के सहयोग से होर्मुज को पार करते रहे हैं। ईरान ने बार-बार यह कहा है कि भारत उन देशों में शामिल है, जिसके लिए होर्मुज खुला हुआ है।

Iran Gunboats Fire : टैंकर पर अचानक हमला

रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर के कप्तान ने बताया कि Islamic Revolutionary Guard Corps की दो गनबोट्स बिना किसी रेडियो चेतावनी के जहाज के करीब आईं और उस पर गोलियां चलाईं। इस घटना की जानकारी UK Maritime Trade Operations ने आधिकारिक बयान में दी।

यह घटना ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 37 किलोमीटर दूर समुद्री क्षेत्र में हुई। फायरिंग के बाद जहाज ने अपना रास्ता बदल लिया और आगे बढ़ने के बजाय वापस लौट गया।

Iran Gunboats Fire : होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव

घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा करते हुए इसे बंद करने का ऐलान किया है। इससे एक दिन पहले ही Donald Trump ने कहा था कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखेगा।

Iran Gunboats Fire : जहाजों को दी गई चेतावनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्षेत्र से गुजरने की कोशिश कर रहे कई व्यापारिक जहाजों को ईरानी नौसेना की ओर से रेडियो संदेश भेजा गया। इसमें साफ कहा गया कि अमेरिका द्वारा समझौते का पालन न करने के कारण अब इस मार्ग से किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Iran Gunboats Fire : ईरान का सख्त रुख

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने बयान जारी कर कहा कि जलडमरूमध्य पर अब पूरी तरह सेना का नियंत्रण है और जब तक अमेरिका अपनी पाबंदियां नहीं हटाता, तब तक यहां से आवाजाही सीमित रहेगी।

Iran Gunboats Fire : वैश्विक असर

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से लगभग 20% वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों और आपूर्ति पर सीधा असर पड़ सकता है।

Iran Gunboats Fire : कई जहाज लौटे पीछे

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को करीब 10 जहाजों ने इस मार्ग से गुजरने की कोशिश की, लेकिन हालात को देखते हुए उन्हें बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। यह घटनाक्रम दर्शाता है कि पश्चिम एशिया में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी तरह की बातचीत या टकराव का असर वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

ये भी जानिए Apoorva Makhija Controversy : ‘मरूंगी नहीं’, अपूर्वा मखीजा ने कैंची से काट डाला पंडित का बांधा कलावा, पीछे पड़े ट्रोल- ‘कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा है?’

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

France में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी ने जनजीवन पर गहरा असर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के