,

Old Coin Scam: पुराने सिक्के-नोट के नाम पर 11.70 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Old Coin Scam

Old Coin Scam: व्हाट्सएप के जरिए लाखों का लालच देकर ठगी, 20 बैंक खातों और फर्जी सिम का इस्तेमाल

Old Coin Scam: खैरागढ़ जिले में “पुराने सिक्के और नोट” के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना छुईखदान पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नूंह जिले से अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित नेताराम देवांगन को व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर ₹5 के पुराने नोट के बदले करीब 37 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया गया। आरोपी ने भरोसा जीतने के बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए।

Old Coin Scam: पुलिस की कार्रवाई: मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Old Coin Scam: जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने ठगी को अंजाम देने के लिए करीब 20 बैंक खातों और 30-40 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और ₹4000 नगद बरामद किए हैं।

read also: Sheikhpura : थ्रेसर हटाने के विवाद में खूनी खेल; दो भाइयों के बीच अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, 5 हिरासत में

Old Coin Scam: गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे ऑनलाइन झांसे, खासकर Old Coin Scam जैसे मामलों से सतर्क रहें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…