,

Industrial Accident Investigation: सक्ति वेदांता हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी कारण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Industrial Accident Investigation


Industrial Accident Investigation: सक्ति में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर बड़ी जांच रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना महज एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं, बल्कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा थी।

औद्योगिक सुरक्षा विभाग के बॉयलर इंस्पेक्टर उज्जवल गुप्ता और उनकी टीम ने बुधवार को करीब 6 घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि प्लांट में मात्र एक घंटे के भीतर 350 मेगावाट उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान सिस्टम द्वारा चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

Industrial Accident Investigation: जांच में खुलासा—350 मेगावाट क्षमता दोगुनी करने की कोशिश में हुआ फर्नेस ब्लास्ट

रिपोर्ट के अनुसार उत्पादन बढ़ाने की प्रक्रिया के दौरान फर्नेस ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में बॉयलर ट्यूब पाइप आ गया और यही इस बड़े हादसे का मुख्य कारण बना।

Industrial Accident Investigation: बॉयलर इंस्पेक्टर की रिपोर्ट एसपी को सौंपी, अब दर्ज होगी FIR

जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर को सौंप दी गई है। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: TIME-100 List: ट्रंप-शी जिनपिंग समेत कई दिग्गज शामिल, नरेंद्र मोदी का नाम नहीं; भारत से सिर्फ 3 हस्तियों को मिली जगह

इस खुलासे के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।