,

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर में ATM मशीन को तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

प्रार्थी द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 14 अप्रैल को जब ATM का निरीक्षण किया गया तो मशीन बंद पाई गई और लॉबी की लाइट भी बंद थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति ने ATM मशीन में तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया है। इस पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

ATM Theft Attempt: छुईखदान थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव की घटना, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम उदयपुर निवासी 40 वर्षीय चंपालाल जंघेल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ATM Theft Attempt: आरोपी ने पूछताछ में कबूला जुर्म, औजार बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद कर जब्त कर लिए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

read also: Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…