दिल्ली के करीब आया मेरठ ! कैसे जानिए..

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Meerut comes closer to Delhi! How to know..

दिल्ल्ली: देश की राजधानी के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और मेरठ वालों को बड़ी सौगात से नवाजा है। प्रधानमंत्री ने आज दिल्ली-मेरठ नो भारत कॉरिडोर का लोकार्पण किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने खुद ट्रेन का टिकट खरीद कर नमो भारत ट्रेन में सफर किया। ये ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के बीच दौड़ना शुरू हो गई है। अब मेरठ डेली अप डाउन करने वाले लोगों को सफर आसान हो गया है। पहले मेरठ से दिल्ली आने में करीब 2 घंटे का समय लगता था। लेकिन अब नमो भारत कॉरिडोर के शुरू होने से ये समय घट कर 40 मिनट तक रह गया है। मान लोग मेरठ के किसी व्यक्ति को नोएडा सेक्टर 18 में ड्यूटी पर आना है तो वो घर से 9 बजे भी निकलता है, तो 10 बजे अपने न्यूज चैनल के दफ्तर में अपनी शिफ्ट पर ऑफिस आ सकता है। आज से न्यू अशोक नगर दिल्ली से साहिबाबाद तक का 13 किलोमीटर का रूट ऑपरेशनल हो जाएगा। इस रूट के ऑपरेशनल होने के बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी केवल मात्र 40 मिनट में पूरी हो जाएगी।

ये होगा रेपिड ट्रेन का किराया

न्यू अशोक नगर से मेरठ जाने के लिए रेपिड ट्रेन हर 15 मिनट में चलेगी। इस ट्रेन में हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी लगा हुआ है। इसके साथ रैपिड रेल में स्टैंडर्ड और प्रीमियम क्लास को लगाया गया है।
न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक जाने का किराया स्टैंडर्ड कोच में 150 रु. तय किया गया है। प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए 225 रु. चुकाने होंगे। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक बनाए गए इस कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशन बनाए गए हैं। 13 किलोमीटर का जो नया कॉरिडोर ऑपरेशनल हुआ है उसमें करीब 6 किलोमीटर अंडरग्राउंड रास्ता भी बनाया गया है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार