,

Naxal Encounter: कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली नेता रूपी ढेर

Naxal Encounter

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माछपल्ली गांव में आज अलसुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली नेता कामरेड रूपी मारी गई।

Naxal Encounter: छोटेबेठिया के माछपल्ली में सुबह-सुबह हुई मुठभेड़, पुलिस ने हथियार भी किया बरामद

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से रूपी का शव बरामद किया गया है। इसके साथ ही जवानों ने एक पिस्टल भी जब्त की है, जो इस बात का संकेत है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने भी जवाबी फायरिंग की थी।

Naxal Encounter: परतापुर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी रूपी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

कामरेड रूपी परतापुर एरिया कमेटी की सक्रिय और वांछित नक्सली लीडर थी, जिस पर लंबे समय से सुरक्षा बलों की नजर थी। उसकी मौत को नक्सल नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक अशोक निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि अन्य नक्सलियों की भी तलाश की जा सके।

read also: Chanakya Niti for Wealth : इन 4 गुणों को अपनाने से घर में होती है मां लक्ष्मी की कृपा, जीवन बनता है समृद्ध

फिलहाल सुरक्षा बल क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं और आने वाले समय में ऐसे अभियानों को और तेज करने की योजना है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…