,

Morena: प्यार में अंधी बेटी ने माता-पिता को जहर देकर मारने की कोशिश की, प्रेमी के साथ रची थी खौफनाक साजिश

Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena (मध्य प्रदेश): मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में एक नाबालिग बेटी ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी इस लड़की ने अपने माता-पिता को खाने में जहर दे दिया ताकि वह उन्हें रास्ते से हटाकर अपने प्रेमी के साथ भाग सके। गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Morena शादी के लिए लड़का देखना बना वारदात की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि पोरसा निवासी नाबालिग लड़की का धनेटा गांव के सुदामा कडेरा नामक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और वे सोमवार को बेटी के लिए कहीं और लड़का देखने जाने वाले थे। जैसे ही यह बात नाबालिग को पता चली, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को खत्म करने का प्लान बना लिया। प्रेमी सुदामा ने बाजार से चूहे मारने की दवा खरीदकर लड़की को दी, जिसे उसने रात के खाने में मिला दिया।

Morena ग्वालियर में उपचार के बाद हुआ सुधार, घर लौटते ही खुला राज

जहरीला खाना खाने के बाद माता-पिता की हालत बिगड़ने लगी, जिन्हें आनन-फानन में मुरैना जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया। करीब चार दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद जब उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वे वापस घर लौटे, तब उन्हें अपनी बेटी की करतूत पर शक हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की, तो पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया।

Morena मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली साजिश की पोल

इस पूरे मामले का सबसे अहम सबूत पुलिस को आरोपी लड़की के मोबाइल फोन से मिला। पुलिस ने जब उसका फोन चेक किया, तो उसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। इस रिकॉर्डिंग में नाबालिग और उसका प्रेमी स्पष्ट रूप से चर्चा कर रहे थे कि बाजार से दवा कब लानी है, उसे खाने में कैसे मिलाना है और माता-पिता के बेहोश होने के बाद घर से कैसे भागना है। इस पुख्ता सबूत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Read this: Chanakya Niti tips: जीवन में अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना