,

दिल्ली का ‘दंगल’: प्रियंका गांधी वाड्रा पर बीजेपी उम्मीदवार की आपत्तिजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने किया पलटवार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Delhi's 'Dangal': BJP candidate gave objectionable statement about Priyanka Gandhi Vadra

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव का अभी कार्यक्रम आना बाकी है, उसके पहले ही नेताओं में अनाप शनाप बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के कालकाजी से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी वाड्रा के गाल जैसी बना दूंगा।

बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बयान प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर दिया है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर शेयर करते हुए इस पर आपत्ति जताई है।

पवन खेड़ा ने इस बयान पर को लेकर लिखा है, ये बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, ये है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको बीजेपी के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।

रमेश बिधूड़ी ने बयान पर बवाल मचने के बाद कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का इस तरह के बयान देने का चरित्र रहा है। यदि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की