Rural Healthcare Crisis: गरियाबंद के फिंगेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था, डॉक्टर नदारद होने से मरीजों में आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rural Healthcare Crisis


Rural Healthcare Crisis: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मरीजों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 30 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rural Healthcare Crisis: सोनोग्राफी के लिए पहुंचीं ग्रामीण महिलाओं को घंटों इंतजार, मशीन भी महीनों से बंद

जानकारी के अनुसार, दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से कई महिलाएं सुबह से ही सोनोग्राफी कराने अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन निर्धारित दिन और समय के बावजूद डॉक्टर के नहीं पहुंचने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ गई।

Rural Healthcare Crisis: 30 बिस्तर अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

स्थिति और भी चिंताजनक तब सामने आई जब पता चला कि अस्पताल में मौजूद सोनोग्राफी मशीन पिछले कई महीनों से एक कमरे में बंद पड़ी है। इसके चलते मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

READ ALSO: Bhopal: अन्नदाताओं को उर्वरक सब्सिडी के लिए 41 हजार करोड़ मंजूर, CM यादव ने PM मोदी का जताया आभार

अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी और लचर व्यवस्था के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और नियमित रूप से डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में