,

MP Krishi ; पारंपरिक खेती और नवाचार के दम पर कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाई पर मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP Krishi Manthan jabalpur agriculture development

MP Krishi : कृषि मंथन कार्यशाला में 23 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, स्टार्टअप्स को 10 करोड़ से अधिक की सौगात

MP Krishi : जबलपुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने जबलपुर स्थित Jawaharlal Nehru Krishi Vishwavidyalaya में आयोजित कृषि मंथन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश आज देश का अग्रणी कृषि राज्य बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि “समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश” थीम के तहत पूरे वर्ष कृषि उत्सव मनाया जा रहा है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

MP Krishi : 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 23 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें कृषि विश्वविद्यालय का नया प्रशासनिक भवन, गन्ना अनुसंधान केंद्र, कौशल विकास केंद्र और जैव उर्वरक उत्पादन इकाइयां शामिल हैं।

MP Krishi : स्टार्टअप्स और किसानों को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए 10 स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये से अधिक के स्वीकृति पत्र वितरित किए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया गया।

MP Krishi : प्राकृतिक खेती में एमपी नंबर-1

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक प्राकृतिक खेती करने वाला राज्य बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

MP Krishi : गेहूं खरीदी और MSP पर बड़ा ऐलान

सीएम ने जानकारी दी कि 9 अप्रैल से गेहूं उपार्जन शुरू हो रहा है और किसानों को 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 2700 रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है।

MP Krishi : दूध उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग पर फोकस

राज्य सरकार कृषि के साथ पशुपालन और फूड प्रोसेसिंग को जोड़कर किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है। प्रदेश में दूध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% करने का लक्ष्य रखा गया है।

MP Krishi : वैज्ञानिकों के साथ संवाद

कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह देश का कृषि मॉडल राज्य बन सकता है।

ये भी जानिए : अजब-गजब! 5 घंटे तक पानी में कैसे छिपा रहा चोर, कैसे ली सांस, आखिरकार हुआ गिरफ्तार

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ