,

Mauganj : भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन; मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअल जुड़े, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित दिग्गज रहे मौजूद

Mauganj

Mauganj मध्य प्रदेश के नवगठित जिले मऊगंज में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने नए जिला कार्यालय की आधारशिला रखी। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राजधानी भोपाल से वर्चुअली जुड़कर भूमिपूजन किया और मऊगंज के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Mauganj मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का वर्चुअल संबोधन

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मऊगंज जिला कार्यालय पार्टी की गतिविधियों का केंद्र बनेगा और यहाँ से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यालय मऊगंज में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Mauganj मऊगंज में दिग्गजों का जमावड़ा

भूमिपूजन स्थल पर प्रत्यक्ष रूप से प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और विंध्य के कद्दावर नेता राजेंद्र शुक्ल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मऊगंज के प्रभारी मंत्री लखन पटेल, देवतालाब विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलापट्टन का अनावरण किया।

Mauganj कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

स्थापना दिवस और नए कार्यालय के भूमिपूजन को लेकर मऊगंज जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लंबे समय से यह मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। अब पार्टी का अपना सुसज्जित कार्यालय होगा, जहाँ से संगठन का कार्य सुचारू रूप से चलेगा।

Read this: WhatsApp का नया धमाका: अब भीड़भाड़ में भी आएगी ‘क्रिस्टल क्लियर’ आवाज; जल्द आ रहा है नॉइस कैंसिलेशन फीचर

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…