Dindori: कलेक्टर ने नर्मदा घाट पर चलाया ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान; अतिक्रमण हटाने और बाजार व्यवस्थित करने के सख्त निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dindori

रिपोर्टर -मोहम्मद रफी खान

Dindori नर्मदा नदी की स्वच्छता और नगर के सुव्यवस्थित विकास को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने रविवार को नगर का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल नर्मदा घाटों पर श्रमदान किया, बल्कि शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और सब्जी मंडी का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Dindori नर्मदा घाट पर स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश

‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ नर्मदा घाट पर सफाई की। उन्होंने घाट किनारे बिखरी पूजा सामग्री और गंदगी को हटवाया। सख्त लहजे में उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि घाट क्षेत्र में पान मसाला, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थ न बेचे जाएं। कलेक्टर ने नागरिकों से मार्मिक अपील की कि माँ नर्मदा की निर्मलता बनाए रखने के लिए स्नान के समय साबुन का उपयोग कतई न करें।

Dindori अतिक्रमण पर प्रहार: 2 दिन का अल्टीमेटम

निक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कई नालों और घाटों के किनारे अवैध अतिक्रमण है। उन्होंने एसडीएम को शंकर घाट नाले के पास किए गए अतिक्रमण को दो दिन के भीतर ध्वस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, सीवर लाइन के माध्यम से गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक भेजने की व्यवस्था की समीक्षा की, ताकि नदी में प्रदूषण न फैले।

Dindori व्यवस्थित बाजार और नई चौपाटी

शहर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र को व्यवस्थित करने की योजना बनाई:

  • शिफ्टिंग: सड़क किनारे संचालित सब्जी और मांस की दुकानों को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
  • नई चौपाटी: गल्ला गोदाम क्षेत्र की अव्यवस्था सुधारते हुए एक सप्ताह के भीतर चौपाटी को मैदान में शिफ्ट करने का आदेश दिया।
  • वार्ड स्तरीय सफाई: नगर पालिका को निर्देश दिए कि हर वार्ड में एक-एक दिन सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाए ताकि जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Dindori जनसेवा की सराहना

अभियान के दौरान कलेक्टर ने नर्मदा सफाई में जुटे दिव्यांग शिक्षक श्री शहीद खान और अन्य सेवादारों के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही नर्मदा को स्वच्छ और अविरल रखा जा सकता है।

Read this: Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- सही समय पर खुशखबरी आएगी

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन