,

इंदौर से प्रयागराज सीधी फ्लाइट, स्पेशल ट्रेन से भी सीधी कनेक्टिविटी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore to Prayagraj direct flight, direct connectivity by special train also

इंदौर: प्रयागराज में महाकुंभ का 13 जनवरी से शुभारंभ हो रहा है. महाकुंभ में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने के लिए स्पेशल ट्रेन के साथ हवाई सेवा भी शुरू की जा रही है। इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट का 11 जनवरी से उड़ान भरना शुरू कर देगी। इस रूट पर फ्लाइट का संचालन एलायंस एयर कंपनी कर रही है। एयरपोर्ट के मुताबिक यह फ्लाइट प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। फ्लाइट संख्या 9I342 हर शनिवार को शाम 8 बज कर 5 मिनिट पर इंदौर से उड़ान भरकर रात 10 बज कर 5 मिनिट पर प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं वापसी की फ्लाइट 9I340 हर सोमवार को प्रयागराज से शाम 7 बज कर 40 मिनिट पर रवाना होकर रात 9 बज कर 40 मिनिट पर इंदौर पहुंचेगी। ।

महाकुंभ मेले पर विशेष बुकिंग

एलायंस एयर ने इस फ्लाइट की बुकिंग 3 कैटेगरी में प्रारंभ कर दी है। सुपर सेवर कैटेगरी का किराया 4724 रु. रखा गया है। वैल्यू कैटेगरी में किराया 12074 रु. होगा। फ्लेक्सिबल कैटेगरी का किराया 20999 रु. है। कंपनी इस सेवा के लिए ATR-72 विमान का उपयोग कर रही है। जिसमें 48 से 78 यात्री तक की क्षमता होती है। यह रूट पहले भी संचालित हो चुका है लेकिन विंटर शेड्यूल में इसे बंद कर दिया गया था। अब कुंभ मेले की विशेष तैयारियों के तहत इसे फिर से शुरू किया गया है। ट्रेवल एजेंट्स व एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग थी। इंदौर से प्रयागराज के लिए यात्रियों की इंक्वायरी लगातार आ रही थी। कुंभ मेले के समय इस रूट की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।

स्पेशल ट्रेन सेवा भी की जा रही प्रारंभ

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अंबेडकर नगर से बलिया के बीच दोनों दिशाओं में 09371/09372 बलिया डॉ. अंबेडकर नगर कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार चार फेरे लगाएगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की