Turkey Migrant Boat Accident: एजियन सागर में पलटी अफगानी प्रवासियों से भरी नाव, 19 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Turkey Migrant Boat Accident

Turkey Migrant Boat Accident: तुर्की के तट के पास एजियन सागर में अफगानी प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। अधिकारियों के अनुसार, नाव तेज गति से जा रही थी और तटरक्षक बल से बचने की कोशिश के दौरान पलट गई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

Turkey Migrant Boat Accident: तुर्की अधिकारियों की जानकारी

तुर्की अधिकारियों ने बताया कि नाव में कई प्रवासी सवार थे और उन्हें बार-बार रुकने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन नाव ने चेतावनियों को अनसुना किया और तेजी से भागने की कोशिश की। यह हादसा तुर्की के प्रसिद्ध तटीय शहर बोडरम के पास हुआ।

Turkey Migrant Boat Accident: बचाव अभियान

तुर्की तटरक्षक बल ने 20 अन्य प्रवासियों को बचा लिया। इजमिर शहर से हेलीकॉप्टर भेजा गया और पानी से 21 लोगों को जीवित बचाया गया। वहीं, 18 शव बरामद किए गए। थोड़ी देर बाद अस्पताल में एक और प्रवासी की मौत हो गई।

Turkey Migrant Boat Accident: लापता प्रवासी की तलाश

अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य प्रवासी की अब भी तलाश जारी है। उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। तुर्की के तटरक्षक बल और बचाव दल हादसे की जांच और बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

read also: LPG Supply India: एलपीजी की आपूर्ति तेज करने के लिए सरकार ने बदल दिया टैंकर का रूट, वाइजैग पोर्ट पर होगी डिलीवरी

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा