Weather Alert India: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में बारिश और तेज गर्मी का अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Weather Alert India: देशभर में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल के लिए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश कर रहा है। इसके चलते पश्चिम राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के निवासियों के लिए भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Alert India: पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम का असर

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, केरल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आर्द्रता और गर्मी का स्तर अधिक रहेगा।

Weather Alert India: तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत में शुरुआत में गर्मी का अहसास बढ़ेगा और 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। यह अस्थायी राहत है क्योंकि 3 और 4 अप्रैल को बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के साथ पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होगी।

Weather Alert India: मध्य और पश्चिमी भारत की स्थिति

मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी सप्ताह के अंत तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

Weather Alert India: पूर्वी भारत में तेज गर्मी

Weather Alert India

वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल तक यहां के दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Weather Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि अप्रैल की शुरुआत में यह ‘मिक्स वेदर बैग’ यानी कहीं बारिश और कहीं बढ़ती तपिश का सिलसिला जारी रहेगा। लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

read also: NASA ने अंतरिक्ष में भेजे 4 यात्री, आर्टिमेस II मिशन के तहत चंद्रमा के चारों ओर करेंगे 10 दिन भ्रमण

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा