Sasaram monkey attack: छत पर काम कर रहे मजदूर पर बंदर ने किया हमला, गिरने से मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sasaram monkey attack

Report by: Avinash Srivastwa

Sasaram monkey attack: खबर बिहार के सासाराम से है। बड्डी थाना क्षेत्र के रायपुर चोर गांव में एक मजदूर पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई और मजदूर छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Sasaram monkey attack: मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक दिहल बिंद, 38 साल, रायपुर चोर के ही रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गांव में एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दिहल बिंद छत के ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे थे, तभी अचानक बंदर ने उन पर हमला किया।

Sasaram monkey attack: बंदर से बचने के दौरान हुआ हादसा

बंदर से बचने के चक्कर में दिहल बिंद भागने लगे, लेकिन अफरा-तफरी में छत से गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह राम वशिष्ठ बिंद के पुत्र थे।

Sasaram monkey attack: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

read also: Madhya Pradesh : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जाने वाली महिला तहसीलदार गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के घोटाले का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा