,

Drug Trafficking: अंबिकापुर में नशीली दवाओं का बड़ा खुलासा, कुख्यात तस्कर ‘गुड़िया’ इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

Drug Trafficking

Drug Trafficking: अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा इलाके में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

Drug Trafficking: आबकारी विभाग की दबिश में 178 नशीले इंजेक्शन बरामद, लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार

जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दर्रीपारा निवासी शोभा कुशवाहा के घर नशीले इंजेक्शन बिक्री के लिए लाए गए हैं। सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी गुड़िया झोला लेकर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन महिला सैनिकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

Drug Trafficking: पूछताछ में दो और सप्लायर गिरफ्तार, नारकोटिक्स कोर्ट ने भेजा जेल

तलाशी के दौरान टीम को 106 नग Rexogesic Injection और 72 नग Avil Injection बरामद हुए। जब्त सामग्री के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Drug Trafficking: पूछताछ में शोभा कुशवाहा ने खुलासा किया कि उसे यह नशीला सामान दर्रीपारा निवासी मनु श्रीवास्तव और सुंदरलाल कुर्रे से मिला था। इसके बाद आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।

बताया जा रहा है कि शोभा कुशवाहा पिछले 15 से 20 वर्षों से नशीले पदार्थों के कारोबार में सक्रिय रही है। पहले वह ब्राउन शुगर की तस्करी करती थी, लेकिन हाल के वर्षों में उसने नशीले इंजेक्शन का धंधा शुरू कर दिया था। उस पर पहले भी कई बार छापेमारी की गई, लेकिन हर बार वह बच निकलने में सफल रही।

read also: Chhattisgarh : कौड़ियों के दाम बिका सरकारी ‘रत्न’ FSNL, भिलाई में निजीकरण के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…