,

Indore garage fire: लेक व्यू पार्क कॉलोनी में गैरेज में भीषण आग, कई कारें जलकर खाक

Indore garage fire

Indore garage fire: इंदौर के चोईथराम हॉस्पिटल के पास स्थित लेक व्यू पार्क कॉलोनी में एक कार गैरेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुआं और लपटें दिखाई दीं।

Indore garage fire: कई कारें जलकर राख, धमाकों से दहशत

गैरेज में खड़ी तीन से अधिक कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग के दौरान कारों में धमाके भी हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Indore garage fire: एक किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें

आग इतनी भयंकर थी कि करीब एक किलोमीटर दूर से भी लपटें साफ देखी जा रही थीं। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गैरेज में घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, जिसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Indore garage fire: शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना भंवरकुआ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के गैरेज को खाली करा लिया गया है और आग बुझाने का काम जारी है।

Read also: Cow slaughter gang: बरेली में गौकशी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…