,

Gujarat समुद्री हमलों के बीच सुरक्षित भारत पहुँचा ‘जग लाडकी’ टैंकर, 80,800 टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पर दी दस्तक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gujarat

Gujarat पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हमलों के साये के बीच भारतीय ऊर्जा सुरक्षा के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय झंडे वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ बुधवार को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुँच गया है। यह जहाज लगभग 80,800 मीट्रिक टन ‘मुरबान’ कच्चा तेल लेकर आया है, जो देश की ईंधन जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Gujarat फुजैराह हमले के दौरान बाल-बाल बचा जहाज

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, 14 मार्च 2026 को जब ‘जग लाडकी’ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह पोर्ट पर तेल लोड कर रहा था, उसी समय पोर्ट के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था। इस हमले के कारण वहां कामकाज बाधित हो गया था, लेकिन भारतीय जहाज और उसका चालक दल सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। रविवार सुबह यह जहाज फुजैराह से भारत के लिए रवाना हुआ था।

Gujarat ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ के बाद तीसरी बड़ी सफलता

‘जग लाडकी’ भारत पहुँचने वाला तीसरा महत्वपूर्ण फ्यूल टैंकर है। इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक दो LPG कैरियर जहाज कुल 92,712 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत पहुँच चुके हैं। गौरतलब है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का भरोसा दिया है, जबकि अमेरिका और इजरायल के जहाजों के लिए यह मार्ग प्रतिबंधित है।

Gujarat वाडिनार और मुंद्रा में राहत कार्य तेज

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गैस लेकर आए ‘नंदा देवी’ जहाज से LPG को छोटे जहाजों (डॉटर शिप) में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह गैस ‘BW Birch’ नामक जहाज के जरिए तमिलनाडु के एन्नोर और पश्चिम बंगाल के हल्दिया बंदरगाहों तक भेजी जाएगी। कच्चे तेल और LPG की इन खेपों के पहुँचने से देश में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।

Read this: MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी